उत्तराखंड

स्टोन क्रेशर के खिलाफ खनन कारोबारियों का जोरदार प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हल्दूचौड़ / नैनीताल /उत्तराखंड (रिजवान अहसन),,,,, स्टोन क्रशर संचालकों द्वारा विगत दिनो उप खनिज संपदा के 2 रुपये कम करने के विरोध में खनन ब्यवसाईंयों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के क्रम में आज हजारों वाहन चालक, वाहन स्वामी, मजदूर एवं तमाम खनन व्यवसाई यों ने लालकुआं नगर में जबरदस्त प्रदर्शन कर जुलुस निकाल उपजिलाधिकारी को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा हजारों प्रदर्शनकारियों की संख्या के चलते पूरा प्रशासन हलकान हो गया,और नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, प्रदर्शनकारी लालकुआं फ्लाईओवर से होते हुए पूरे नगर में घूमें और कोतवाली के सामने से तहसील प्रांगण में पहुंच गए, इस दौरान प्रदर्शनकारियों का आक्रोश चरम पर था। तहसील परिसर में आयोजित जनसभा के दौरान खनन व्यवसाईंयों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि अभिलंब स्टोन क्रेशर व्यवसाई यों एवं क्रेशर संचालकों द्वारा घटाए गए उपखनिज संपदा के खरीद रेट पूर्ववत नहीं किये तो खनन व्यवसाई आर पार की लड़ाई लड़ते हुए उग्र आंदोलन को बाध्य होगे ।


लगभग दो घंटा चली आम सभा के बाद जिलाधिकारी नैनीताल को प्रेषित तीन सूत्रीय ज्ञापन की प्रति उप जिलाधिकारी तुषार सैनी को सौंपी गई, जिसमें कहा गया है कि क्रेशर संचालक (स्वामी) तत्काल घटाये हुए 2 रुपये रेट पूर्ववत करके स्थिति बहाल करायें, साथ ही फिटनेस के 1 साल के एक्सटेंशन को दोबारा बढ़ाया जाए, तथा वन विकास निगम 125 कुंतल वाहन भार की क्षमता को ना करें। यदि उक्त मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो खनन व्यवसाई उग्र आंदोलन को बाध्य होगें ।
प्रदर्शनकारियों में गोला मजदूर खनन उत्थान समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, बीरेंद्र दानू, हरीश भट्ट, गणेश भट्ट,शंकर जोशी, पंकज दानू, कैलाश भट्ट, भगवान धामी, इंदर सिंह बिष्ट,जीवन बोरा, हरेन्द्र बोरा,हेमवती नंदन दुर्गापाल,शंकर जोशी, अमित भट्ट, जीवन कबड्वाल, इंदर सिंह नयाल, रमेश कांडपाल, सुरेश जोशी, हेम दुर्गापाल, सुरेश भट्ट, नवीन पाठक, नरेंद्र राणा, उत्तम सिंह बिष्ट, शेखर दानी, विजय बिष्ट, प्रकाश सिंह, राजू धोनी सहित हजारों प्रदर्शनकारी शामिल थे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button