उत्तराखंडखबरों की खबर

स्कूल के सामने छात्रों में हुई चाकूबाजी, 2 छात्र घायल , एक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड हल्द्वानी आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

उत्तराखण्ड हल्द्वानी में स्कूल के सामने छात्रों में हुई चाकूबाजी…… 2 छात्र घायल , एक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी। यहां ठंडी सड़क क्षेत्र में स्कूल के छात्र को चाकू मारने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि छात्र गुरु तेग बहादुर स्कूल में पढ़ता है और स्कूल के बाहर छात्रों के दो गुटों में झड़प हुई थी जिसमें छात्र को चाकू मारा गया है। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रही है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाल अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।
हल्द्वानी में गुरुतेग बहादुर में पढ़ने वाले छात्र पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पूरा मामला भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के गुरुतेग बहादुर स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के ऊपर किसी युवक ने चाकू मार दिया है। पूरी घटना स्कूल के पास का ही है, जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए हल्द्वानी के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था,
बाद में बृजलाल हॉस्पिटल को रेफर कर दिया गया है, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हल्द्वानी कोतवाल हरेंद्र चौधरी और अन्य पुलिसकर्मियों ने पूरी घटना की जानकारी एकत्र की है और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है, बताया जा रहा है कि किसी आपसी विवाद को लेकर चाकू बाजी हुई है। वही इस चाकू बाजी में पीड़ित छात्र के साथ एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसके हाथ में चोट आई है। फिलहाल पूरी घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया छात्र को मारने वाले की तलाश की जा रही है, पुलिस द्वारा उसके बारे में जानकारी जुटाई जा कर रही है, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button