खबरों की खबरदिल्ली

सीआरपीएफ द्वारा श्री सूर्या पहाड़ में “मानवता के लिए योग” का भव्य आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सीआरपीएफ द्वारा श्री सूर्या पहाड़ में “मानवता के लिए योग” का भव्य आयोजन
आज दिनांक 21 जून, 2022 को आठवें विश्व योग दिवस पर 152 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा ग्वालपाड़ा जिले के श्री सूर्या पहाड़ में योग दिवस का आयोजन किया गया।

जिसमें जिले के 152 बटालियन के अधिकारी, जवान और उनके परिवारजन, स्कूली बच्चे व स्थानीय ग्रामीण आंचल से पधारे हुए महिला, पुरुष और बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्सुकता से भाग लिया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जयदेव केसरी, डीआईजी सीआरपीएफ की गरिमामई उपस्थिति में योग वंदन के साथ किया गया।
जिसके उपरांत योग गुरु द्वारा विभिन्न प्रकार के आसनों जैसे:- चालन क्रिया, योगासन, कपालभाति, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प व अन्त में शांति पाठ के साथ समापन किया।
इस अवसर पर श्री केसरी ने योग में उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए योग के नियम, क्रियाविधि व फायदों के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि योग का मतलब होता है मिलन, संयोग। केवल योग से मन, शरीर और आत्मा का मिलन होता है।
इस अवसर पर श्री देव शंकर मिश्र, कमांडेंट -152 बटा., श्रीमती कल्पना मिश्र,152 बटालियन सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान, उनके परिवार जन सहित बड़ी संख्या में सभी आयु वर्ग के ग्रामीण, स्कूली बच्चे व मीडिया बन्धु उपस्थित थे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button