सिकंदरपुर चौकी प्रभारी की अगुवाई में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

सिकंदरपुर चौकी प्रभारी की अगुवाई में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
छिबरामऊ कन्नौज ।यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने की दिशा में पुलिस अधीक्षक कन्नौज के दिशा निर्देश पर जनपद के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों के अंतर्गत पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई किए जाने के चलते छिबरामऊ कोतवाली अंतर्गत सिकंदरपुर चौकी प्रभारी द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ कई वाहनों के चालान भी काटे गए ।
पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद के दिशा निर्देश पर जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में यातायात पुलिस एवं विभिन्न थाना चौकी पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के प्रति जागरूकता अभियान के साथ-साथ उन पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया करते हुए नियमों को पालन कराए जाने की दिशा में छिबरामऊ कोतवाली अंतर्गत सिकंदरपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार शर्मा द्वारा करमुल्लापुर हाईवे कट के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कई छोटे बड़े वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया वही संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर उनसे पूछताछ की गई हेलमेट ना लगाकर चलने वाले व चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का प्रयोग ना करने वाले वाहन चालकों को हिदायत दी गई नियमों की पूरी तरह अनदेखी करने वाले 14 वाहनों के चालान भी काटे गए ।


















