सिंगापुर की एक प्रीमियम फर्नीचर कंपनी होम्सटूलाइफ ने भारत के गुवाहाटी में खोला अपना पहला फ्रेंचाइजी स्टोर

गुवाहाटी: अपने घर को बनाएं खूबसूरत।
होम्सटूलाइफ ने भारत के गुवाहाटी में अपना पहला स्टोर शुरू किया है, जो होम फर्नीचर शॉपिंग को एक नया मुकाम देगा। स्टोर को गुवाहाटी के प्रमुख खरीदारी स्थल के खास स्थान पर खोला गया है, जहां बड़ी संख्या में खरीदारों की उपस्थिति देखी जाती है।
सिंगापुर का मशहूर प्रीमियम फर्नीचर ब्रांड होम्सटूलाइफ, भारत के गुवाहाटी में स्थित जीएस रोड, स्वराज नगर में अपने पहले स्टोर के शानदार उद्घाटन की घोषणा करते हुए रोमांचित है।
यह मील का पत्त्थर पूरे भारत में ब्रांड के अपने फ्रेंचाईजी नेटवर्क को तेजी के साथ बढ़ाने के लिये महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इसके प्रसिद्ध फर्नीचर और बेजोड़ ग्राहक सर्विस देश भर के समझदार घर के मालिकों को आकर्षित करते हैं। होम्सटूलाइफ को परंपरा और आधुनिकता के मेल से बने एक उर्जावान शहर का हिस्सा बनकर बेहद गर्व है।
जैसे-जैसे शहर और विकसित हो रहा है, होम्सटूलाइफ गुवाहाटी के निवासियों को बेहतरीन फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिये समर्पित है, जो उनके अनोखे व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है और उनके निवास स्थान को समृद्धशाली बनाता है। इसके लेदर, प्राकृतिक और परिवार के अनुकूल किस्मों में शामिल हैं, जिसमें लोगों की विविध जीवनशैली और जरूरतों के अनुसार 17 से अधिक लेदर और कपड़े की विविधताएं होती हैं।
होम्सटूलाइफ की सबसे बड़ी खासियत इसकी पारदर्शी मूल्य निर्धारण नीति है, जो नए गुवाहाटी स्टोर के साथ सभी शोरूम में समान कीमतें पेश करता है।
स्टोर के लांच के अवसर पर होम्सटूलाइफ के वैश्विक ब्रांड प्रमुख सेलेस्टे फुआ ने कहा कि “हमारे गुवाहाटी स्टोर का उद्घाटन होम्सटूलाइफ के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हम बेसब्री से इस मनोरम शहर के सम्मानित निवासियों के लिए अपनी पेशकशों और प्रीमियम सेवाओं की व्यापक श्रृंखला पेश करने का इंतजार कर रहे हैं। हम घर मालिकों के घरों के वातावरण को समृद्ध बनाने के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, और आश्वस्त हैं कि गुवाहाटी के समझदार ग्राहक, हमारे बारीकी से तैयार किये गये और अपनी खूबसूरती के लिये विख्यात फर्नीचर का गर्मजोशी से चयन करेंगे।”
गुवाहाटी में खुला होम्सटूलाइफ का नया स्टोर एक विशाल खरीदारी स्थल में आगंतुकों का स्वागत करता है जहां वह सोफे, डाइनिंग सेट, बिस्तर और सजावटी सामानों की विविध रेंज की जानकारी ले सकते हैं।
इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कंट्री हेड इंडिया होम्सटूलाइफ के वरूण कांत ने कहा कि “किफायती कीमत पर गुणवत्तायुक्त फर्नीचर उपलब्ध कराने के हमारे प्रयास के कारण पूरे भारत में होम्सटूलाइफ के तेजी से प्रसार को बढ़ावा मिलता है। वैश्विक स्तर पर अग्रणी सोफा निर्माताओं में से एक के रूप में ‘मेक इन इंडिया फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड’ की नीति के तहत काम करते हुए हम 10 साल की व्यापक गुणवत्ता आश्वासन गारंटी के साथ सबसे नवीन अंतरराष्ट्रीय स्टाइल को मुहैया करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
होम्सटूलाइफ एवं इसके अद्वितीय फर्नीचर श्रृंखला के बारे में अधिक जानकारी के लिये कृपया वेबसाइट www.homestolife.com. पर विजिट करें।
होम्सटूलाइफ के बारे में-
HomesToLife एक फ़र्निचर ब्रांड है जो घर के मालिकों के घर को क्रियाशील बनाने में कुशल है। इसकी उत्पाद श्रेणी में घर की सामग्री, लिविंग एवं डाइनिंग फर्नीचर की विशाल श्रृंखला शामिल है जिसे खूबसूरती के साथ बारीकी से तैयार किया जाता है और जो उच्च गुणवत्ता एवं प्रदर्शन मानकों पर खरा उतरता है।
सिंगापुर में पांच स्टोर के साथ, होम्सटूलाइफ ने इंदौर, पुणे, दिल्ली, नोएडा और हैदराबाद में अन्य फ्रेंचाइजी के साथ मुंबई में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर खोलकर भारत में तेजी से विस्तार किया है।
दरअसल, होम्सटूलाइफ, भारत में प्रीमियम गुणवत्ता वाले आधुनिक फर्नीचर डिजाइन और घर की क्षमता के साथ घर के मालिकों के व्यक्तित्व के अनुसार रहने की जगह बनाने में मदद करने का प्रयास करता है।
अधिक जानकारी के लिये कृपया संपर्क करें-


















