असम/गुवाहाटी

सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय, गुवाहाटी ने पुलिस स्मृति दिवस मनाया I

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय, गुवाहाटी ने मुख्यालय परिसर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया I इस अवसर पर श्री सुधीर वर्मा, महानिरीक्षक, सीमांत गुवाहाटी ने 1 सितंबर 2024 से 31.8.2025 के दौरान शहीद 191 सीएपीएफ एवं राज्य पुलिस कर्मियों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रत्येक वर्ष कर्त्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस कर्मियों की चिरस्थायी स्मृति को सम्मान देने के लिए 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान श्री एच.बी.के.सिंह, उप महानिरीक्षक (प्रशासन), श्री अरविंद वर्मा, कमांडेंट (प्रशासन) एवं समस्त अधिकारी एवं बलकर्मी उपस्थित रहे I

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button