संतुलित आहार स्वास्थ्य और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण-श्रीमती नीलू मैनवाल अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर

बिजनोर– माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष श्री मदन सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 01.09.2023 से दिनांक 07.09. 2023 तक मनाये जा रहे राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अनुक्रम में आज दिनांक 05.09.2023 को प्रातः 11:00 बजे से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी के श्रीमति शीतल वर्मा के सहयोग से जूनियर स्कूल रसूलपुर पृथ्वी में किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये श्रीमती नीलू मैनवाल अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर द्वारा बताया गया कि मानव जीवन में पोषण और स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे मे लोगो के बीच जागरूकता बढाने स्वास्थ्य और स्वच्छ खान पान की आदतो को बढ़ावा देने के लिये राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पूरे भारत में मनाया जाता है। पोषण भोजन की खपत और उपयोग का विज्ञान है। खाद्य पदार्थ हमारे शरीर को ऊर्जा, प्रोटीन, आवश्यक वसा, विटामिन और खनिजो को जीने, बढ़ने और ठीक से काम करने के लिए प्रदान करते है। इसलिए एक संतुलित आहार स्वास्थ्य और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। कहा जाता है कि एक अस्वास्थ्यकर आहार कई खाद्य संबंधी बीमारियों के जोखिम को बढ़ाता है। भारत में हर साल राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने के लिए भारत सरकार एक विशेष थीम तय करती है। इसका उद्देश्य “सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत’ पर केन्द्रित थीम के माध्यम से पूरे भारत में पोषण सम्बन्धी समझ को बढावा देना है। उक्त कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, गर्भवती महिलाये, जच्चा बच्चा महिलाये आदि सहित लगभग 45 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।


















