संघर्ष विराम वार्ता को हमास ने किया रद्द, कहा पहले इजरायल रोके “रफाह” नरसंहार

हमास ने रद्द किया इजरायल के सामने नई दिल्ली(@RajMuqeet79) फिलीस्तीनी संगठन के एक करीबी सूत्र ने मिडिल ईस्ट आई को बताया कि हमास ने अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों से कहा है कि वह गाजा पर युद्ध समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम वार्ता में अपनी भागीदारी समाप्त कर रहा है, जिसका फैसला रविवार को रफाह में इजरायल द्वारा किए गए “नरसंहार” के बाद लिया गया है।
पश्चिमी रफाह के “तेल अल-सुल्तान” के करीब में बसा विस्थापित फिलिस्तीनियों के शिविर पर इजरायल द्वारा किए गए हमले में कम से कम 45 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए थे, जिनमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे।
रफाह पर हवाई हमले में फिलिस्तीनियों के शिविर में लगी आग ने कुछ फिलिस्तीनियों को जिंदा जला दिया। ये हमला अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) द्वारा इजरायल को “रफाह में अपने सैन्य हमले को तुरंत रोकने” का आदेश दिए जाने के ठीक दो दिन बाद हुए।
हमास के एक करीबी सूत्र ने मंगलवार को MEE को बताया कि फिलीस्तीनी संगठन ने मध्यस्थों को आगाह कर दिया है कि वह वार्ता से खुद को तब तक के लिए अलग कर रहा है जब तक कि इजरायल रफाह पर अपने हमले को रोक नहीं देता और अपने सैनिकों को वापस नहीं बुला लेता, और गाजा के 23 लाख लोगों के लिए भोजन, दवा और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए मिस्र–रफाह क्रॉसिंग को पहले जैसे फिर से नहीं खोल दिया जाता।
“सूत्र के स्रोत ने यह बात पश्चिमी रफाह में इजरायली सेना द्वारा टेंट शिविर पर फिर से हमला करने के कुछ घंटों के बाद कहा है, जिसमें कम से कम 21 लोग मारे गए। स्रोत ने कहा, “आठ महीने की बिना नतीजे वाली बातचीत और लगातार नरसंहार के बाद अब कोई भी बातचीत या किसी कागज पर लिखकर कोई मसौदा ही पेश किया जाएगा।” “उन्हें (इजरायल को) पहले नरसंहार रोकना होगा, रफाह क्रॉसिंग को छोड़ना होगा, और हमला को रोकना होगा, तब जाकर हम फिर बात कर सकते हैं। जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक कोई चर्चा नहीं होगी। इजरायली अखबार “हारेत्ज़” ने हमास के वार्ता से पीछे हटने के फैसले की सबसे पहले रिपोर्टिंग की थी। इस महीने की शुरुआत में, हमास ने सार्वजनिक रूप से मध्यस्थ कतर और मिस्र द्वारा पेश किए गए युद्ध विराम समझौते को स्वीकार करने की घोषणा की, लेकिन इज़राइल ने कहा कि प्रस्ताव उसकी मांगों से बहुत कम है।
यह प्रस्ताव, तीन छह-सप्ताह के चरणों में बना था और इससे स्थायी युद्ध विराम, गाजा पट्टी से इज़राइली सेना की पूर्ण वापसी और घेराबंदी का अंत होना शामिल था।
इसमें गाजा में बंद सभी इज़राइली बंदियों की रिहाई शामिल थी, जिसके बदले में कई फ़िलिस्तीनी कैदियों को छोड़ना था।सूत्र ने कहा कि मिस्र को बातचित शुरू करने के लिए बलि का बकरा बनाया गया था, भले ही अमेरिकियों ने “हमास द्वारा दो शर्तों पर सहमति व्यक्त की थी, लेकिन फिर अमेरिका नेतन्याहू को मनाने की कोशिश करने और इजरायल के ना मानने पर चुप हों गया।
“जब तक इज़राइली हत्याएँ जारी रखते हैं, हमास बातचीत से अपने आपको अलग करता है क्योंकि इससे इजरायल को हमले जारी रखने और जन नरसंहार करने का मौका मिलता रहता है यहां तक कि अब मिस्र के सैनिक की हत्याये भी होने लगी हैं।


















