अपराधउत्तरप्रदेशखबरों की खबरमैनपुरी-उत्तरप्रदेश

संगीनों के साए में दोबारा हुआ रामलीला कमेटी का चुनाव

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जनपद मैनपुरी
रिपोर्ट अमन कुमार

संगीनों के साए में दोबारा हुआ रामलीला कमेटी का चुनाव
बेवर मैनपुरी,
शुक्रवार को बड़े मंदिर पर रामलीला कमेटी के चुनाव के बाद शनिवार को पुनः नगर में मुनादी करा रामलीला कमेटी का चुनाव बड़े मंदिर पर कराया गया। शुक्रवार के हुए चुनाव में जहां घनश्याम दीक्षित को रामलीला कमेटी का अध्यक्ष एवं राम बारात निकालने को लेकर विचार नववर्ष हुआ था वहीं शनिवार के चुनाव में अनुपम दीक्षित उर्फ सांवरिया को रामलीला कमेटी का इस वर्ष अध्यक्ष चुना गया है। पुलिस की मौजूदगी में तनावपूर्ण माहौल के बीच शनिवार को रामलीला कमेटी का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद को लेकर काफी गहमागहमी के बाद अंत में अनुपम दीक्षित को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। मंत्री पद पर विजय सिंह बैस का चुनाव हुआ। शनिवार को रामलीला कमेटी के चुनाव पर बड़े मंदिर पर कस्बाइयों की भारी भीड़ जुटी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सांवरिया द्वारा रामलीला कमेटी को पांच लाख चंदे देने की बात कही गई। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष देवकीनंदन दीक्षित, घनश्याम दीक्षित, विजलेश तिवारी, सरितकांत गुप्ता उर्फ भाटिया, अन्नू दीक्षित, विजय सिंह बैस, संजीव दुबे, नवीन शुक्ला, प्रवीन शुक्ला, गौरव दुबे, राजीव मिश्रा, अनुज दीक्षित, संजय त्रिवेदी, आलोक गुप्ता, राजू गुप्ता, अंकुल दिक्षित, राजीव मिश्रा, कल्लू गुप्ता, सुनील वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button