खबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

श्री गणेश मित्र मंडल के तत्वाधान में भजन संध्या का आयोजन किया

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

नगीना :- श्री गणेश मित्र मंडल के तत्वाधान में मनाए जा रहे दस दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के पाचवे दिन रविवार की देर शाम भजन संध्या का आयोजन कर भगवान गणेश को भोग लगाया। आरती में महिला भक्त गणों की भारी भीड़ रही महिलाओं ने धार्मिक गीतों व भजनो पर मन्त्र मुग्ध होकर नृत्य किया। शनिवार की दोपहर श्री गणेश मित्र मंडल के पंडाल में मंडल कार्यकर्ताओ द्वारा छटी उत्सव मनाते हुए कड़ी चावल के भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भंडारे के प्रसाद ग्रहण किया। भोलानाथ मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मोहल्ला शाहजहीर, खोखरनाथ महादेव मंदिर सहित नगर के दर्जनों मंदिरों व घरों में गणेश उत्सव श्रद्धा पूर्वक प्रतिदिन सुबह शाम गणपति जी की पूजा, आरती व भोग प्रसाद वितरण आदि के साथ हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है, जिसके कारण नगीना का संपूर्ण वातावरण भगवान गणेशमय हो गया। इसके साथ ही नगर में देर रात्रि तक भगवान गणेश स्थापना के स्थलों पर विभिन्न झांकियों के साथ साथ भजनों का आनन्द भी भक्तो ने लिया। रविवार की शाम को मोहित ठाकुर एन्ड पार्टी व श्री गणेश म्यूजिकल ग्रुप ने श्री गणेश मित्र मंडल के तत्वाधान में भजन संध्या का आयोजन किया। जिसमे भजन कीर्तन कर विघ्न विनाशक गणपति भगवान् के भजनों का गुणगान किया। भजन आरती में शीतल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, मुकुल गुप्ता, विकास अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मोहित गर्ग, गौरव अग्रवाल, मनीष, सौरभ अग्रवाल, शिवा, सचिन शर्मा, कैलाश, पंकज चौहान, सचिन मित्तल, राजन गुप्ता, विपुल, श्रीगणेश महिला मित्र मंडल से स्वाति अग्रवाल, ममता अग्रवाल, मोनिका गर्ग, लता, सीमा, शोभा अग्रवाल, राखी, राशी अग्रवाल, खुशी, सपना, माही, महिमा, वंसिका कुमारी, गीता माहेश्वरी, रवीना टंडन, तेजल अग्रवाल सहित श्री गणेश मित्र मंडल व महिला मंडल के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button