शिक्षक द्वारा छात्रा से अश्लील बाते करने का मामला आया प्रकाश में!

एक शिक्षक द्वारा अपनी ही छात्रा से अश्लील बाते करने का मामला प्रकाश में आया है । जिसके बाद छात्रा के परिजनों द्वारा हीमपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित शिक्षक को जेल भेजने की गुहार लगाई गई है ।
बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम मानकपुरी निवासी शिक्षक नरेंद्र पुत्र हरपाल द्वारा अपने ही कॉलेज की छात्रा से अश्लील बाते करने का आरोप लगा है । जिसकी ऑडियो थाने में प्रस्तुत हो छात्रा ने पुलिस कर्मियों को सुनाई । आरोप है कि परीक्षा में अधिक अंक पाने के लिए आरोपी शिक्षक ने मासूम छात्रा को कमरे पर आकर उसका दिल खुश कर देने का ऑफर रखा था । जब छात्रा ने आरोपित युवक को एक शिक्षक होने का एहसास दिलाया तो आरोपित युवक ने उससे पहले न जाने कितनी ही लड़कियों के आने की बात कहते हुए उसकी बात मान लेने में ही उसका फायदा बताया । उधर थानें में ऑडियो व तहरीर लेकर पहुँची छात्रा ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की गुहार लगाई है ।
उधर थाना अध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है और अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है ।


















