शास्त्री घाट पर नव संवत्सर अभिनंदन समारोह में गूंजा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

चैत्र नवरात्र पर वाराणसी में भव्य आयोजन,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां ||
भारतीय नववर्ष पर श्रद्धा और संस्कृति का संगम,शास्त्री घाट पर उमड़ी भीड़ ||
गरबा-डांडिया और भक्ति के रंग में रंगा नववर्ष समारोह,श्रद्धालुओं की रही भारी भागीदारी ||
हनुमान चालीसा पाठ के साथ संपन्न हुआ नववर्ष उत्सव,बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल ||
वाराणसी :- चैत्र शुक्ल नवरात्र के शुभ अवसर पर 19 मार्च गुरुवार को शास्त्री घाट में भव्य नववर्ष अभिनंदन समारोह एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ | कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही | कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.रचना अग्रवाल रहीं जिन्होंने अपने संबोधन में भारतीय नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया |
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन की अध्यक्षा डॉ.सरिता त्रिपाठी द्वारा किया गया,धन्यवाद ज्ञापन सीए जमुना शुक्ला ने दिया | इस अवसर योगाभ्यास ध्यान केंद्र (सिकरौल)एवं भारत विकास परिषद सृजन शाखा द्वारा आकर्षक गरबा, डांडिया नृत्य नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं अतुलानंद स्कूल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा सनबीम और सेंट मेरीज के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया |
कार्यक्रम का संचालन अनुराधा पांडेय एवं शशि श्रीवास्तवा द्वारा किया गया | कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरुणा सेवा ट्रस्ट,वेस इंडिया,स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन,ब्रम्हराष्ट एकम,अमित श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा |
आयोजन में विशिष्ट अतिथि ओपी शुक्ल, वैदेही सिंह के साथ मालवीय,राजेश श्रीवास्तव,शरद श्रीवास्तव,अंजू त्रिपाठी, ममता सिंह,पूजा श्रीवास्तव,नीलम गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे | कार्यक्रम का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं मंगलकामनाओं के साथ किया गया ||


















