देहरादून-उत्तराखण्ड़उत्तराखंड

शादी की दावत की जगह दरोगा को बेटे के साथ खानी पड़ी हवालात की हवा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड देहरादून आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

देहरादून। रायवाला के गौहरीमाफी गांव में एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर घराती और बराती आपस में भिड़ गए। मारपीट में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा समेत दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दरोगा समेत.पांच लोग को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है।
जानकारी के मुताबिक गौहरीप्लाट में शादी थी। डोईवाला से बारात आयी थी। रात करीब एक बजे डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वह मारपीट करने वालों को नियंत्रित नहीं कर पाए। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचने पर एक दर्जन लोग को पकड़कर थाने ले गई। जिनमें उत्तर प्रदेश के बदायूं थाने में तैनात दरोगा और उसका बेटा भी शामिल है। रायवाला के थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि मारपीट करने में शामिल पांच लोग का चालान किया है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button