उत्तराखंडखबरों की खबर

अल्मोड़ा पुलिस के महिला हेल्प डेस्क के ये मोबाईल नम्बर 24 घंटे रहेंगे उपलब्ध

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

थाना स्तर पर शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने की पहल! अल्मोड़ा पुलिस के महिला हेल्प डेस्क के ये मोबाईल नम्बर 24 घंटे रहेंगे उपलब्ध

उत्तराखण्डः थाना स्तर पर शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने की पहल! अल्मोड़ा पुलिस के महिला हेल्प डेस्क के ये मोबाईल नम्बर 24 घंटे रहेंगे उपलब्ध
अल्मोड़ा। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा थाना स्तर पर शिकायत निवारण तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए महिला हेल्प डेस्क के प्रभारियों को सीयूजी नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसएसपी प्रदीप कुमार राय द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत गौरा शक्ति योजना के अंतर्गत प्रत्येक थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के लिए मोबाइल फोन तथा सिम उपलब्ध कराए गए हैं। एसएस राय ने मोबाईल नम्बरों का अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत में व्यापक प्रचार प्रसार कर नम्बरों से जनमानस को अवगत कराने तथा सभी काल को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। महिला सुरक्षा हेतु अल्मोड़ा पुलिस के ये हेल्पलाईन नम्बर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। इन मोबाईल नम्बरों का संचालन थाने में नियुक्त महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों द्वारा किया जायेगा। कोई भी महिला निसंकोच अपने थाना क्षेत्र के हेल्प डेस्क के इन मोबाईल नंबरों पर अपनी शिकायत स्थानीय पुलिस को दे सकती है। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर पीड़ित महिला की शिकायत और समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

सीयूजी नम्बरों का विवरण

1- कोतवाली अल्मोड़ा – 9258199286
2- कोतवाली रानीखेत-9258199287
3- थाना सोमेश्वर-9258199288
4- थाना भतरौजखान-9258199289
5- महिला थाना अल्मोड़ा-9258199290
6- थाना द्वाराहाट-9258199291
7- थाना लमगड़ा-9258199292
8- थाना सल्ट- 9258199293
9- थाना चौखुटिया- 9258199294
10- थाना दन्या- 9258199295

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button