शस्त्र फैक्ट्री का भंडा फोड़ गुरसहायगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक गिरफ्तार

शस्त्र फैक्ट्री का भंडा फोड़ गुरसहायगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक गिरफ्तार
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत समधन से लखिया मऊ को जाने वाले रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पार एकांत में बने मकान में कुछ लोग नाजायज असले बनाने का काम बड़े पैमाने पर कर रहे थे एसओजी टीम सर्विलांस टीम एवं कोतवाली गुरसहायगंज पुलिस द्वारा अवैध रूप से संचालित शास्त्र फैट फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया जिसमें 6 पोनिया मस्कट एक अधिया 9 तमंचे एवं अन्य अधबने असलहे व कारतूस तथा शास्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए साथ ही एक शातिर भी गिरफ्तार हुआ है कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के द्वारा चलाए जा रहा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में वही डॉक्टर अरविंद कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्र अधिकारी सदर डॉक्टर प्रियंका बाजपेई एवं निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा व उपनिरीक्षक कमल भाटी प्रभारी एसओजी टीम को तैनात किया गया था 10 अगस्त 2023 को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली अभियुक्त से पूछताछ में बताया गया कि वह काफी दिनों से अवैध शस्त्र बनाने का कार्य कर रहा है और अपने परिवार का पालन पोषण करता है अभियुक्त ने बताया पोनिया को ₹10000 से ₹14000 में तमंचे को ₹2000 से ₹4000 में बेचते हैं असलहे सप्लाई करने का काम राशिद द्वारा किया जाता है जो पैसा मिलता सभी लोगों में बांट लेते थे


















