विधायक जगमोहन आनंद ने वार्ड-8 में 58 लाख के दो विकास कार्यों का किया शिलान्यास

विधायक जगमोहन आनंद ने वार्ड-8 में 58 लाख के दो विकास कार्यों का किया शिलान्यास
सेक्टर-14 में कम्यूनिटी सेंटर के पास दीवार और सेक्टर-5 में ट्यूबवेल की इंस्टालेशन की रखी आधारशिला
करनाल, 21 जनवरी- करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने मंगलवार को शहर में 58 लाख रुपये के दो विकास कार्यों की आधारशिला रखी। उन्होंने वार्ड-8 के सेक्टर-14 में कम्यूनिटी सेंटर के पास दीवार और सेक्टर-5 में ट्यूबवेल की इंस्टालेशन की आधारशिला रखी। उन्होंने मौके पर पहुंचे लोगों को लड्डू खिलाकर बधाई दी।

विधायक जगमोहन आनंद वार्ड-8 के सेक्टर-5 में पहुंचे। यहां उन्होंने ट्यूबवेल इंस्टालेशन के कार्य का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम भूमि पूजन किया और नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य पर कुल 38 लाख रुपये की लागत आएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में सेक्टरवासी पहुंचे। उन्होंने सभी को लड्डू खिलाकर बधाई दी।

इसके उपरांत विधायक जगमोहन आनंद वार्ड-8 के सेक्टर-14 में पहुंचे। यहां उन्होंने कम्यूनिटी सेंटर के पास दीवार के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य में कुल 20 लाख रुपये की लागत आएगी। विधायक ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और निर्माण कार्य भी गुणवत्तापूर्वक किया जाए।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि करनाल विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को समयबद्ध तरीके से दूर करना, उनका दायित्व है। करनाल विधानसभा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके कैंप कार्यालय में आ सकता है। समस्या लिखित हो और उस पर उक्त व्यक्ति का नाम, पता व मोबाइल नंबर अवश्य हो ताकि बाद में उनसे संपर्क किया जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। करनाल शहर को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिल रही है।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी के प्रतिनिधि श्री कविंद्र राणा जी, वरिष्ठ नेता श्री अशोक भंडारी जी, चेयरपर्सन श्रीमती मेघा भंडारी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता जी, श्री राकेश बत्रा जी एवं संकल्प भंडारी सहित स्थानीय निवासी मौजूद थे।


















