वाराणसी से दिल्ली आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस से एक व्यक्ति की हुई मौत

मंडल प्रभारी आशीष पचौरी
वाराणसी से दिल्ली आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस से एक व्यक्ति की हुई मौत
फिरोजाबाद/टूंडला
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से एक हादसा हो गया। वाराणसी से दिल्ली आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। यह हादसा टूंडला के पास जलेसर और पोरा के बीच हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सहपऊ इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि आज रात्रि 20.30 बजे रेलवे स्टेशन जलेसर रोड़, थाना क्षेत्र सहपऊ के निकट मानिकपुर-जलेसर रोड़ पुल के नीचे सतेंद्र बघेल पुत्र राम प्रसाद बघेल निवासी नगला सलेम उम्र लगभग 22 वर्ष की रेलवे लाइन क्रॉस करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी। स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शव का पंचायतनामा भरकर मॉर्चरी भिजवाया गया है। मृतक सतेंद्र बघेल उपरोक्त आनंद विहार दिल्ली में रेलवे में संविदा पर नौकरी कर रहा था और तीन दिन पूर्व दिल्ली से अपने घर आया था।


















