फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

गांजे के आरोपियो में भारतीय किसान यूनियन का आगरा पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल!

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

मंडल प्रभारी आशीष पचौरी

पुलिस ने 20.5 किलो गांजे के साथ तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपियो में भारतीय किसान यूनियन का आगरा पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल

करीब 40 लाख का गांजा बरामद

फिरोजाबाद
मामला थाना टूंडला क्षेत्र का है जहा मंगलवार की रात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार एफएच मेडिकल कालेज के सामने बैरियर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।तभी एक आई-20 कार आगरा की ओर से आती दिखाई दी, जिस पर भाकियू किसान लिखा था। पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें 20.5 किलो गांजा बरामद हुआ। कार सवारों ने भागने का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।मंगलवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से तस्करी को ले जाए जा रहे गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 20.5 किलो गांजा बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत 40 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सूरज निवासी वासिंदा थाना खंदौली जनपद आगरा, प्रभात निवासी सुवायन थाना एत्मादपुर, जिला आगरा व रवि निवासी चंदन नगर कालिंदी बिहार आगरा बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सूरज भाकियू किसान का आगरा में पूर्वजिलाध्यक्ष है। भाकियू किसान के जिलाध्यक्ष अपने साथियों के साथ गांजे की तस्करी कर रहे थे। गाड़ी पर भी भाकियू किसान लिखा हुआ है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया गांजे को झारखंड से तस्करी के लिए लाया गया था। उसे फिरोजाबाद में बेचना था। गांजे को काैन खरीदने वाला था, इसकी जांच की जा रही है। पूरी जानकारी करने के बाद इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button