फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा घर से बिछड़ी बच्ची को अथक प्रयास कर सकुशल उसके परिजनों से मिलाया ।

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

मंडल प्रभारी आशीष पचौरी

थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा घर से बिछड़ी बच्ची को अथक प्रयास कर सकुशल उसके परिजनों से मिलाया ।

फिरोजाबाद
दिनांक 28जून को एक व्यक्ति ने थाना लाइनपार पुलिस को सूचना दी गयी कि एक बच्ची उम्र करीब 09 वर्ष, जो अपना नाम नहीं बता पा रही है, ढोलपुरा की ठार पर मिली है एवं अपना नाम पता नहीं बता पा रही है ।
व्यक्ति की मिली सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना लाइनपार पुलिस द्वारा बच्ची को थाने लाकर उसके बारे में जानकारी की गयी । बच्ची के हाथ पर एक मोबाईल नंबर लिखा था जिस पर कॉल की गयी परन्तु उस पर सम्पर्क नहीं हो सका । फिर सर्विलाँस सेल की मदद से उस नम्बर की आईडी प्राप्त कर बालिका के परिजनों को जानकारी दी गयी । सूचना पर बालिका की माँ एवं अन्य परिजन थाना लाइनपार पर आये । थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है । फिरोजाबाद पुलिस के इस कार्य की बालिका के परिजनों ने सराहना करते हुऐ जनपद फिरोजाबाद पुलिस टीम का धन्यवाद किया

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button