वाराणसी जिले के 22 इंस्पेक्टरो का तबादला 7 से छिनेगी कुर्सी

वाराणसी- लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात 22 इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया गया है। तबादला आदेश अमल में लाई जाती ही साथ थानेदारों की कुर्सी छिन जाएगी स्थानांतरण की भनक लगते ही कुछ थानेदारों के अनुमानित तरीके से काम करने के कारण उनके क्षेत्र में अपराध घटनाएं बढ़ गई हैं।
वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव होना है इसमें सुचिता बनाए रखने के लिए एक जिले में 3 साल से ज्यादा समय गुजर चुके इंस्पेक्टर और दरोगाओं का तबादला करने की रणनीति बनी है। पुलिस महानिदेशक ने तबादला नीति के क्रम में वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात 22 इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है। इस आदेश की जद में चेतगंज,भेलूपुर, सिगरा , लक्सा,जेतपुरा,सारनाथ, रोहनिया,कैंट थाना के प्रभारी की कुर्सी आएगी। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट से बड़ी संख्या में इंस्पेक्टर स्थानांतरित होकर वाराणसी आ रहे तो वाराणसी में पहले से तैनात बड़ी संख्या में इंस्पेक्टर दरोगा चार्ज पानी की जुगत में है।
इन इंस्पेक्टरो का हुआ तबादला
संतोष कुमार सिंह, विनोद कुमार मिश्रा,विनय कुमार तिवारी,राकेश राय गौतम, ओम प्रकाश यादव,
राजू सिंह ,राजेश सिंह,अक्षय कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह,सुधीर कुमार सिंह,अश्वनी पांडेय,पंकज सिंह,पंकज कुमार अम्बष्ट, वीरेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, दुर्गेश कुमार मिश्रा,वेद प्रकाश राय,अंजनी कुमार पांडे, राजेश कुमार सिंह, बैजनाथ,रमेश यादव फूलचंद,राजेश कुमार त्रिपाठी।






