अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी कैंट स्टेशन पर आरपीएफ का सघन चेकिंग अभियान,12 लोगों पर रेलवे एक्ट में कार्यवाही

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जहरखुरानी से बचाव को लेकर आरपीएफ की अपील,वाराणसी स्टेशन पर चला विशेष सुरक्षा अभियान ||

नो पार्किंग और अवैध प्रवेश पर आरपीएफ की सख्ती,12 के खिलाफ मामला दर्ज ||

वाराणसी कैंट स्टेशन पर आरपीएफ का सुरक्षा अभियान,प्लेटफार्म से ट्रेनों तक सघन जांच ||

सीसीटीवी निगरानी के बीच आरपीएफ की बड़ी कार्यवाही,12 लोगों पर रेलवे एक्ट में केस ||

स्टेशन परिसर में अवैध गतिविधियों पर आरपीएफ की नजर,कई वाहनों पर कार्रवाई ||

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,वाराणसी स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान ||

आरपीएफ की सख्ती नो पार्किंग,गंदगी और अवैध प्रवेश पर 12 के खिलाफ कार्रवाई ||

वाराणसी :- वाराणसी कैंट स्टेशन पर अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म एवं टिकट घर की सघन चेकिंग की गई | इस दौरान यात्रियों से अपील की गयी कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति का लिया दिया ना खाएं ना पिए जिससे वह किसी जहर खुरानी का शिकार ना हो यदि यात्रा के दौरान कोई भी समस्या होती है तो डायल 139 के माध्यम से तुरंत सूचना दें | गाड़ियों में चेन पुलिंग न करने तथा रेलवे सुरक्षा बल का सहयोग करने की अपील की गई कंट्रोल रूम सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है | आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में वाराणसी स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर आने जाने वाली ट्रेनों में विशेष रूप से महिला व विकलांग कोच में अन्य यात्रियों के न बैठने की हिदायत के साथ अभियान चलाकर चेकिंग की गई |

वाराणसी स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने के जुर्म नौ वाहन/मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 159 में मामला पंजीकृत किया गया तथा आरपीएफ वाराणसी के अधीन शिवपुर स्टेशन पर रेल परिसर प्रतिबंधित क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने व गंदगी फैलाने के जुर्म में तीन महिलाओं के विरुद्ध रेलवे एक की धारा 147,145 में मामला पंजीकृत किया गया | कुल 12 के खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्यवाही की गई ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button