लिटिल एंजिल्स में हाई स्कूल की विदाई पार्टी सम्पन्न महापौर विनोद अग्रवाल ने मिस लिटिल एंजिल्स को पहनाया ताज

लिटिल एंजिल्स में हाई स्कूल की विदाई पार्टी सम्पन्न महापौर विनोद अग्रवाल ने मिस लिटिल एंजिल्स को पहनाया ताज

मुरादाबाद – स्थानीय लिटिल
एंजिल्स गर्ल्स हायर सैकेंड्री कानून गोयान में कक्षा 10 की छात्राओं को कक्षा 9 द्वारा फेयरवेल पार्टी दी गई। इस कार्यकम में मुरादाबाद महानगर के महापौर माननीय विनोद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यकम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी निर्यातक हसनैन अख्तर तथा संचालन प्रबंधक मुसर्रत हफीज, एडवोकेट ने किया। कार्यकम मे विशिष्ठ अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद योगेन्द्र रस्तौगी, मजाहिर रूहेला पठान एंव मजहर नूर, सुनील सक्सैना एडवोकेट, नासिर कमाल, एवं माधुरी उपस्थित रहे। इस भव्य कार्यकम में कक्षा 9 की छात्राओं ने अनेक




शिक्षाप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। मुख्य अतिथि महापौर विनोद
अग्रवाल ने कहा कि लिटिल एंजिल्स द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासो की प्रशंसा की तथा कहा कि यह विद्यालय ऐसे नागरिकों का निर्माण करेगा जो राष्ट की उन्नति में सहभागी बन सकेंगे। प्रबंधक मुर्सरत हफीज एडवोकेट ने विद्यालय की संक्षिप्त प्रगति रिर्पोट पेश की तथा

छात्राओं की सफलता हेतु अपनी दुआओं से नवाजा। कार्यक्रम में मिस
लिटिल एंजिल्स का खिताब सात्रिमा फुरकान को मिला जिसे महापौर ने ताज पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा मे सहयोग करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक नर्गिस सैफी, उप निरीक्षक इल्यास खां को भी सम्मानित किया गया।


















