उत्तराखंडअपराधखबरों की खबर

लापता महिला का जंगल में मिला शव, पुलिस ने पति व ग्राम प्रधान को किया गिरफ्तार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड उत्तरकाशी आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

लापता महिला का जंगल में मिला शव, पुलिस ने पति व ग्राम प्रधान को किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी में एक महिला का जंगल में पेड़ से लटका शव मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार विवाहिता करीब एक सप्ताह से लापता चल रही थीं। विवाहिता के भाई ने इस संबंध में बड़कोट थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। जिसके बाद अब विवाहिता का शव गांव से करीब 3 किमी दूर जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि इस मामले में अब पुलिस ने महिला के पति व ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया है। पुलिस विवाहिता की मौत का कारण इन दोनों को मान रही है‌। पुलिस का कहना है कि विवेचना जारी है। विवाहिता की कॉल डिटेल व अन्य तथ्यों के आधार पर उसके पति व ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button