उत्तरप्रदेशखबरों की खबरमैनपुरी-उत्तरप्रदेश

रोडवेज बस और ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत में दर्जनों घायल

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जनपद मैनपुरी

रिपोर्टर सुबोध कुमार

रोडवेज बस और ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत में दर्जनों घायल
मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने मदद कर एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
बेवर
थाना क्षेत्र के नवीगंज में ओवरब्रिज के ऊपर कानपुर से दिल्ली जा रही आजाद नगर डिपो की बस संख्या UP78FT8577की सामने से आ रहे ट्रक संख्या UP60T0338 से भिड़ंत हो गयी जिसमें बस में बैठे दर्जनों यात्री घायल हो गए।चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चौकी पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस और ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एम्बुलेंस द्वारा बेवर अस्पताल भेजा।जहां से गंभीर हालत के यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया।
बस और ट्रक की टक्कर में आजादनगर डिपो की बस में बैठे यात्री रूपेंद्र(26वर्ष)निवासी इंदरगढ़ कन्नौज,ज्ञानेंद्र24वर्ष निवासी लेलेपुर कन्नौज,सुमित26वर्ष निवासी नौगवां दिबियापुर, ब्रजेश राठौर29वर्ष निवासी जगदीशपुर कन्नौज, पूजा30वर्ष,राधा16वर्ष निवासी छिबरामऊ,शेरेरजा19वर्ष,सीमा26वर्ष निवासी ओसेर कन्नौज, विजय 25 वर्ष, प्रतिज्ञा 8 वर्ष कशिश 10 वर्ष, गोविंद 22 वर्ष, शैलेंद्र देवी 40 वर्ष, प्रीति 38 वर्ष, आशिका 7 वर्ष, विनय कुमार 37 वर्ष, दशरथ 27 वर्ष, अनुज कुमार 23 वर्ष, सुभाष यादव 30 वर्ष, विशाल 24 वर्ष, ट्रक चालक हरेंद्र यादव 43 वर्ष, सतीश 28 वर्ष, छून्नू 42 वर्ष एवं एक गंभीर रूप से घायल जो नाम पता बताने की स्थिति में नहीं था अज्ञात सहित कई अन्य यात्री घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर लाया गया वहीं गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
[

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button