उत्तराखंड

रिश्ता टूटने से टूटा दिल, इंजीनियर ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर मरने से पहले साझा किया दर्द

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

लालकुआं / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,अंबेडकर नगर क्षेत्र में रहने वाले एक सर्वेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 33 वर्षीय विनय प्रजापति के रूप में हुई है, जो एयरटेल कंपनी में सर्वेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय प्रजापति मूल रूप से ग्राम बख्शी पुरवा नेवी, तहसील नारायनी, जिला बांदा के निवासी थे और बीते एक वर्ष से अपने चचेरे भाई रावेंद्र प्रजापति के साथ लालकुआं के वार्ड नंबर एक स्थित किराए के मकान में रह रहे थे। रावेंद्र भी एयरटेल कंपनी में सर्वेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम लगभग 5:30 बजे जब रावेंद्र काम से घर लौटे तो उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने आसपास के लोगों और मकान मालिक को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया, जहां विनय का शव कमरे के अंदर मिला।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक फॉरेंसिक टीम के पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक के चचेरे भाई रावेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे विनय का फोन आया था, जिसमें वह सामान्य बातचीत कर रहा था और खाने को लेकर चर्चा हुई थी। उस समय किसी तरह की असामान्य बात प्रतीत नहीं हुई।
परिजनों के अनुसार विनय की शादी बांदा की एक युवती से तय हुई थी, लेकिन बीते कुछ समय से दोनों के बीच संबंधों को लेकर तनाव चल रहा था। बताया गया कि इसी मानसिक तनाव के चलते विनय काफी परेशान था। परिजनों का यह भी कहना है कि घटना से कुछ समय पहले उसने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट साझा किए थे, जिनमें निजी जीवन से जुड़ी बातें सामने आई हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button