उत्तराखंड

रामभजन में नाच रहे अर्धनग्न व्यक्ति ने महिला के सर पर कूकर मारकर कर दी हत्या

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ऋषिकेश उत्तराखंड ,,,,,ऋषिकेश के मायाकुंड में श्रीराम भजन के दौरान कपड़े उतारकर नाचने से टोकने पर पड़ोसी युवक ने युवती के सिर पर प्रेशर कुकर मार दिया। लहूलुहान हालत में युवती को एम्स पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर चोट के कारण युवती की मौत हो गई।
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मायाकुंड में सकल साहनी की बहन जयकल देवी के घर में सोमवार को भगवान श्रीराम का भजन चल रहा था। इसी बीच पड़ोसी शिवशंकर साहनी कपड़े उतारकर नाचने लगा। सकल साहनी की 19 वर्षीय बेटी रूपा ने शिवशंकर को टोका। आरोप है कि शिव शंकर और उसके परिजनों ने युवती और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।एसएसआई उत्तम रमोला ने बताया कि आरोपी शिवशंकर समेत उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button