झारखण्ड

राँची के सांसद संजय सेठ ने ड्रीमर्स डेन प्ले/डे केयर स्कूल का विधिवत् उद्द्घाटन किया

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड

रांची : राँची के काँके रोड में राँची के सांसद संजय सेठ ने ड्रीमर्स डेन प्ले/डे केयर स्कूल का विधिवत् उद्द्घाटन किया।
इस अवसर में शहर के गणमान्यगण को संबोधित करते हुए सांसद ने स्कूल की भूरी भूरी प्रशंसा की। छोटे बच्चों को खेल खेल में पढ़ने की सुविधाओं को देखा और इसकी तारीफ़ की। शहर में इस तरह के स्कूल की आवयश्कता है जहां शुरू से ही बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान दिया गया है।
सांसद ने कहा कि ड्रीमर्स डेन स्कूल (जो एस के गैस, बरियातू की एक इकाई है) की निदेशिका सुश्री सुरभि अग्रवाल (डॉक्टर ऑफ़ फिलोसफी, रिसर्चर) की पहल उल्लेखनीय है।ड्रीमर्स डेन स्कूल में प्लेग्रुप, नर्सरी,जूनियर के जी,सीनियर के जी और डे केयर की सुविधा उपलब्ध है।
ड्रीमर्स डेन स्कूल में रीडिंग एरिया,कॉजी कॉर्नर, मल्टीपल sensory एरिया, इंडोर प्ले एरिया,वाक इन डॉल हाउस,किचन/हॉस्पिटल, रोल प्ले विलेज,स्प्लेस एंड फन जोन,आउटडोर प्ले एरिया,ऑडिटोरियम,म्यूजिक रूम,स्पेसियस मोंटेसरी,इंस्पायर्ड क्लासरूम, लर्निंग फ्रोम STEM टॉयज़, ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी,सीसीटीवी कैंपस, चाइल्ड फंस एंड अर्ली ईयर्स लर्निंग की समुचित सुविधा है।
ड्रीमर्स डेन स्कूल में कॉग्निटिव डेवलपमेंट, फिजिकल डेवलपमेंट, सोशल और इमोशनल डेवलपमेंट,साइंस एक्सप्लोरेशन और क्रिएटिव डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया गया है।
इस अवसर पर अजय मारू,राजेश टेकरीवाल,सुधीर उग्गल, अरुण प्रबाल,उदयशंकर दयाल,विष्णु जालान, भानु जालान,अर्जुन जालान,उमेश कामदार,शिशिर चौधरी,जवाहर तनेज़ा, समीर सिन्हा, बीरेन्द्र सिंह,बिमल अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,ड्रीमर्स डेन के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भागचंद पोद्दार, देव सिंह, विजय अग्रवाल, सज्जन अग्रवाल,चंद्रकांत रायपत, मुकेश अग्रवाल,मनीष अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button