झारखण्ड

राज्य और देश के लोगों को हक अधिकार दिलाएगा भागीदारी पार्टी, झारखंड प्रदेश की प्रांतीय बैठक आयोजित

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड

रांची : झारखंड राज्य सहित पूरे भारत देश में उपेक्षित जातियों को उनका हक अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य से काम करने की जरूरत है, क्योंकि आजादी के 76 वर्षों बाद भी अंतिम व्यक्ति को जो अधिकार मिलना चाहिए वह नहीं मिल सका । इसलिए सभी उपेक्षित लोगों को उनका हक दिलाना जरूरी है । इसी उद्देश्य से भागीदारी पार्टी ने बिगुल फूंक दिया है…
आज रांची में आयोजित भागीदारी पार्टी झारखंड प्रदेश की प्रांतीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने यह भी कहा कि पार्टी लोगों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी विभाग में भागीदारी दिलाने का काम करेगी, उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का निर्माण ही इसीलिए हुआ है की कमजोर, किसान, दलित उपेक्षित लोगों को सभी क्षेत्र में बराबर की भागीदारी दिलाई जा सके।
वही इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी प्रजापति ने झारखंड राज्य में अब तक सत्ता पर काबिज सभी हुक्मरानों पर आरोप लगाते कहा कि किसी ने यहां की जन समस्याओं पर खरा उतरने का काम नहीं किया, बुनियादी सुविधाओं के लिए भी लोग खुद को उपेक्षित महसूस करते हैं और इसलिए भागीदारी पार्टी उनके हक अधिकार के लिए आगे बढ़ेगी, इसके साथ ही उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में सभी लोकसभा सीट से प्रत्याशी देने की बात कही..

Moizuddin Jharkhand

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button