नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

रहस्यमय चोरों से दहशत में ग्रामीण, रात में दो टीम बनाकर कर रहेनिगरानी-प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद आफताब भी ग्रामीणों के साथ पहरे पर

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद आफताब भी ग्रामीणों के साथ पहरे पर

रिपोटर विकास सिंह

रहस्यमय चोरों से दहशत में ग्रामीण, रात में दो टीम बनाकर कर रहे निगरानी।

प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद आफताब भी ग्रामीणों के साथ पहरे पर

नूरपुर। क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर ढीकली बैड़ा सहित आसपास के गांवों में पिछले दो सप्ताह से रहस्यमय चोरों का आतंक बना हुआ है। चोरों की लगातार गतिविधियों से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। चोर अब तक कोई बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पाए हैं, लेकिन गांव के इर्द-गिर्द उनकी संदिग्ध हरकतें ग्रामीणों को नींद से महरूम कर रही हैं।गांव में सुरक्षा के मद्देनजर ग्रामीणों ने दो टीमें बनाकर रात में निगरानी शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद आफताब खुद ग्रामीणों के साथ रात में गश्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते एक सप्ताह में मिर्जापुर बेड़ा गांव में कई बार शोरगुल और हलचल महसूस की गई। कुछ ग्रामीणों ने संदिग्ध लोगों को देखा भी, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे भागने में सफल रहे।आफताब ने बताया कि पुलिस को भी इस संदर्भ में सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने प्रशासन से गांव में रात के समय गश्त बढ़ाने और संदिग्धों की पहचान कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।ग्रामीणों ने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो वे स्वयं सहायता समूह के तहत चोरों को पकड़ने की योजना भी बना सकते हैं। फिलहाल गांव में हर रात दो अलग-अलग दल बना कर लोग जागते हैं, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
प्रशासन से ग्रामीणों की मांग:
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और इन रहस्यमय चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि गांव का माहौल सामान्य हो सके।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button