करनाल-हरियाणा

रन फॉर यूनिटी मैराथन कार्यक्रम 31 अक्तूबर को होगा आयोजित एडीसी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एस आर योगी
करनाल

रन फॉर यूनिटी मैराथन कार्यक्रम 31 अक्तूबर को होगा आयोजित
एडीसी ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

करनाल, 27 अक्तूबर। भारत रतन सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी मैराथन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुताबिक 31 अक्तूबर को प्रात: 7 से शहर के एनडीआरआई चांैक से मैराथन दौड़ शुरू होकर गीता द्वार पर समाप्त होगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एडीसी वैशाली शर्मा ने सभी संबधित अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस बैठक में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
बैठक के दौरान एडीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने संबंधित कार्य में आज से ही लग जाए ताकि कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर भागीदार छात्रों के लिए जलपान की व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भागीदारों को पार्किंग आदि की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए एकता दौड़ के रूट से ट्रैफिक डाइवर्ट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आमजन व विशेष रूप से युवा पीढी से भी अपील करते हुए कि वे इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का काम करें। बैठक में जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन, जिला युवा अधिकारी रेनू, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button