कन्नौज-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर
यातायात सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आईरा न्यूज़ नेटवर्क कन्नौज से दीपसिंह
कन्नौज । रिजर्व पुलिस लाइन कन्नौज में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय कन्नौज, डॉ0 अरविन्द कुमार द्वारा #यातायात सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें महिला पुलिसकर्मियों द्वारा स्कूटी पर बैठकर पुलिस लाइन से लाखन तिराहा व मकरंद नगर होते हुए पुलिस लाइन वापस आयी। इस रैली का आयोजन आम- जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु किया गया है तथा साथ नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति भी जागरूक किया गया है। टी0आई0 श्री रुद्रप्रताप नारायण त्रिपाठी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण द्वारा रैली में मौजूद रहकर रैली को सकुशल सम्पन्न कराया गया।


















