कन्नौज-उत्तरप्रदेश

यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर यातायात प्रभारी का चला हंटर कई वाहनों के किये गए चालान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

यातायात नियमों की अनदेखी करने बालों पर यातायात प्रभारी का चला हंटर कई वाहनों के किये गए चालान

आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज, अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी यातायात, अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खान द्वारा अपनी टीम के साथ सरायमीरा रोडवेज बस स्टैंड के आसपास दुकानदारों द्वारा फुटपाथ को घेर रखा था, जिसको खाली कराया गया तथा वहां पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान किया गया तथा एक टेंपो में चालक द्वारा अनाधिकृत रूप से प्रेशर हॉर्न लगवा रखा था जिसको निकलवाया गया।
वहीं यातायात प्रभारी द्वारा अपनी टीम के साथ गोवर्धनी तिराहे से आगे टोल प्लाजा के पास रॉन्ग साइड से चल रहे वाहनों के विरुद्ध अभियान चला कर 28 वाहनों के चालान काटे, साथ ही यातायात प्रभारी द्वारा मौजूद लोगो को दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरूक भी किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button