“म्यूजिक लवर्स क्लब” द्वारा ‘सम्मान समारोह एवं एक सुरीली शाम’ का आयोजन 2 अप्रैल को

काशीपुर: म्यूजिक लवर्स क्लब द्वारा ‘सम्मान समारोह एवं एक सुरीली शाम’ का आयोजन 2 अप्रैल को काशीपुर शहर की प्रसिद्ध संस्था ‘म्यूजिक लवर्स क्लब, काशीपुर’ द्वारा आगामी 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को एक भव्य ‘सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन किया जा रहा है।

“एक सुरीली शाम, गीत-संगीत के नाम” विषय पर आधारित यह कार्यक्रम बाजपुर रोड स्थित महिमा रिसॉर्ट में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शहर की कई गणमान्य हस्तियां शामिल होंगी जिनमे मुख्य अतिथि: श्री दीपक बाली (माननीय महापौर, काशीपुर)विशिष्ट अतिथि: श्री त्रिलोक सिंह चीमा (माननीय विधायक, काशीपुर)विशिष्ट अतिथि: श्रीमती शायरा बानो (उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग – दर्जा राज्य मंत्री)कार्यक्रम का विवरण क्लब के संस्थापक श्री रिजवान अहसन और अध्यक्ष श्री सौरभ शर्मा (एडवोकेट) ने बताया कि इस सांस्कृतिक संध्या में संगीत की विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। दिनांक: 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार)समय: सायंकाल 06:00 बजे से स्थान: महिमा रिसॉर्ट, बाजपुर रोड, काशीपुर आयोजक मंडल इस गरिमामयी कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संरक्षक मंडल की श्रीमती मुक्ता सिंह जी, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय जी, श्री शम्मी सेठी जी और म्यूजिक लवर्स क्लब के समस्त पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। संस्था ने सभी संगीत प्रेमियों से सपरिवार उपस्थिति की अपील की है।


















