उत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश
मोदी/योगी की नीतियों को अपनाने का आह्वान किया-राष्टीय अध्यक्ष हेमंत भय्या

स्योहारा।अखिल भारतीय गोरक्षा के नवनियुक्त प्रदेश प्रदेश महामंत्री ताहिर हुसैन के मुरादाबाद मार्ग पर स्थित प्रतिष्ठान पर संगठन का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आए राष्टीय अध्यक्ष हेमंत भय्या ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज के समय मे उनके संगठन में 4 लाख से ज़्यादा सदस्य जुड़े हैं और वो खुद लगभग 94 गोशालाओं का निजी रूप से संचालन करते हुए गो रक्षा व सेवा में लगे हैं हेमंत ने भाजपा सरकार के सिद्धातों और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी से मोदी/योगी की नीतियों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन बादशाह व अध्यक्षता अरुण वर्मा ने की।इस मौके पर अंश सिन्हा,नितिन गोड़, नीटू जोशी,तफसील अहमद, मुकेश रस्तोगी, मनोज भटनागर,व सेकड़ो लोग मौजूद रहे


















