मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

मेरी माटी मेरा देश शिलाफलम की स्थापना करा ली पंच प्रण की शपथ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

मेरी माटी मेरा देश शिलाफलम की स्थापना करा ली पंच प्रण की शपथ

आईरा न्यूज़ नेटवर्क मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट

बेवर/ मैनपुरी – जनपद मैनपुरी के बेवर में बुधवार को कस्बे के महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में नगर पंचायत की ओर से शिलाफलम की स्थापना कराई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए गए पंचप्रण की शपथ दिलाई गई। शिला पट्टिका में प्रधानमंत्री के संबोधन के उद्धरण के साथ ही कस्बे के तीनों शहीदों कृष्ण कुमार, जमुना प्रसाद त्रिपाठी, सीताराम गुप्त की शहादत का जिक्र है। इसके माध्यम से विद्यालय की छात्राएं शहीदों के बारे में जानेंगी। इस मौके पर अध्यक्ष सरितकांत भाटिया, अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह, सलिल दुबे, ऋषिकांत आर्य, राघवेंद्र दुबे, अतुल कठेरिया आदि मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button