खबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन

बिजनौर। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में एएनएम कोर्स का विधिवत् प्रशिक्षण शुरू करने के उद्देश्य से सीएमओ विजय कुमार गोयल ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया।

गौरतलब है कि नहटौर पीएचसी परिसर में वर्षों पूर्व लाखों की कीमत से एएनएम ट्रेनिंग सेंटर बनवाया गया था। परन्तु बिडम्बना यह रही कि इसमें कभी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू नहीं कराया गया तथा उक्त भवन शोपीस बनकर रह गया। वर्तमान में जनहित में प्रदेश सरकार द्वारा उक्त सेंटर में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कराने का निर्णय लिया गया। इसी के दृष्टिगत भवन की साफ सफाई व रंगाई-पुताई कराकर भवन को प्रशिक्षण के लिये तैयार किया गया। बुद्धवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजय कुमार गोयल ने नहटौर पहुंचकर प्रशिक्षण केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा उक्त केन्द्र जनपद के प्रशिक्षणार्थियों के लिये मिल का पत्थर साबित होगा। इसमें गुणवत्तापरक प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। इस अवसर पर एसीएमओ प्रमोद कुमार गुप्ता, डीपीएम फारूक अजीज़, मुरादाबाद मंडल डिवीजनल मैनेजर हुमैरा खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.आशीष आर्य, डॉ.मोहित, डॉ.तलहा, डॉ.एसके देशवाल, प्रतिरक्षण अधिकारी रविकान्त व आशीष चौधरी, योगेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, बीपीएम अमित श्रीवास्तव, दीपक सिन्हा, फार्मेसिस्ट डॉ.शुजाउद्दीन अंसारी, दीपक कुमार, स्टाफ नर्स नीशू, शरद आदि बड़ी संख्या में स्टाफ व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button