खबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

उच्च अधिकारीगण ने स्वतंत्र संग्राम सेनानियो को दी सलामी।

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उच्च अधिकारीगण ने स्वतंत्र संग्राम सेनानियो को दी सलामी।

नूरपुर।गुरुवार को नगर नूरपुर मे भारत की आजादी के 75 वे वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मे शहीद तिराहा स्थित परवीन सिंह स्मारक स्थल पर उच्च अधिकारीगण ने स्वतंत्र संग्राम सेनानियो को पुष्प वर्षा कर सलामी दी।कई वर्षो से इस स्मारक पर उच्च अधिकारीगण नही आ रहे थे।लेकिन देश आजादी 75 वी वर्षगांठ माना रहा।जिसपर जिले के उच्च अधिकारीगण ने अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद स्मारक स्थल पर पहुचे ओर वीर सपूतो को सलामी दी।इस दोरान अधिकारीगण ने कहा की आजादी को जन-आंदोलन बनाने वाले पूज्य बापू हों या आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, बिस्मिल और अशफाक उल्लाह खान जैसे महान क्रांतिवीर हों, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई हों, चित्तूर रानी चिन्‍नमां हो, असम में मातंगिनी हाजरा का पराक्रम हो, देश के पहला प्रधानमंत्री पंडित नेहरू जी हों, देश को एकजुट राष्ट्र में बदलने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल हों, भारत के भविष्य की दिशा निर्धारित करने वाले, रास्ता तय कराने वाले बाबा साहेब अंबेडकर सहित क्षेत्र के रिक्की सिंह व परवीन हो देश हर व्यक्ति को, हर व्यक्तित्व को आज याद कर रहा है। देश इन सभी महापुरूषों का ऋणी है।इस दौरान एसडीएम मांगेराम चौहान,सीओ सुनिता दहिया,हल्का लेखपाल अमित तोमर,थाना प्रभारी धीरज सिंह सोलंकी व पीएसी बल मोजूद रहा
रिपोटर विकास सिंह

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button