बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 570 जोड़ों की शादी धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार हुई संपन्न- PD ज्ञानेश्वर तिवारी

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 103 मुस्लिम व 467 हिंदू जोड़ों अर्थात 570 जोड़ों की शादी संबंधित धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार हुई संपन्न- PD ज्ञानेश्वर तिवारी
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 09 दिसंबर, 2023

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज मुख्यालय बिजनौर तथा अन्य विकास खण्डों में 570 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए परियोजना निदेशक, डीआरडीए, ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि नगर पालिका बिजनौर में 30, ब्लॉक किरतपुर में 81 जोड़े, मोहम्मदपुर देवमल में 105 जोड़े, नूरपुर में 117 जोड़े, कोतवाली में 237 जोड़े इस प्रकार कुल 570 जोड़ों की शादी संपन्न हुई। उन्होंने यह भी बताया कि आज संपन्न होने वाले सामुहिक विवाह समारोह में 103 मुस्लिम व 467 हिंदू जोड़ों की शादी संबंधित धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुई।
इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button