स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आम बजट का किया विरोध, प्रतियां जलाई

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर स्योहारा
स्योहारा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने आज सरकार द्वारा पेश हुए आम बजट का विरोध करते हुए उसको आमजन विरोधी बताते हुए आज उस्मान अली खां चौराहे पर जमा होकर बजट की प्रतियों को जलाया। जानकारी देते हुए कामरेड इसरार ने बताया कि सरकार द्वारा जारी बजट किसी भी तरह से आमजन का हितेषी नही बल्कि जन और किसान विरोधी है। बजट में किसान,शिक्षा, स्वास्थ्य,और मनरेगा के खर्चो में कटौती की गई है,किसानों की खाद सब्सिडी को घटाया गया है ,जनता को लाभ देने की जगह उत्तर प्रदेश में गरीबो को सताया जा रहा है उनके घरों और दुकानों को बुलडोजर से रौंदा जा रहा है,किसानों के नलकूपों पर जबरन मीटर लगाकर भारी बिल वसूले जा रहे हैं,इसलिये आज इस बजट की प्रतियां जलाकर सरकार से मांग की गई है कि दूध,दही,दवाइयां सहित अन्य ज़रूरत की चीज़ों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाए,रोज़गार बढ़ाने के लिए मनरेगा का खर्च बढ़ाया जाए और अरबपति वर्ग पर टैक्स बढ़ाएं जाएं। इस मौके पर खलील, मो.आरिफ, मतलूब, जलील आदि भी मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button