मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर एवं बी एन आई एंकर ग्रुप का रक्तदान शिविर संम्पन

मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर और बी0 एन0 आई एंकर के संयुक्त तत्वावधान में आज होटल विश्वरतन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन 30 अप्रेल को किया गया।
सहरिया ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो समाज के प्रति जागरूक नागरिकों की उदारता का प्रमाण है। कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर के अध्यक्ष युवा हितेश कुमार चोपड़ा ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस सार्वभौमिक उपहार के माध्यम से जीवन बचाने की क्षमता पर बल दिया।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में रक्तदान संयोजक युवा आशीष सिंघानिया, रक्तदान सह-संयोजक युवा अमित सरावगी और रक्तदान सह-संयोजक युवा सूर्य चैधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी कुशल व्यवस्था और प्रोत्साहन ने रक्तदाताओं का मनोबल ऊंचा रखा।
इस आशय की जानकारी शाखा के जन सह-जनसंपर्क अधिकारी विकाश माहेश्वरी ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी।


















