भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में विधायक अर्चना पांडे को सौंपा गया ज्ञापन।

भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में विधायक अर्चना पांडे को सौंपा गया ज्ञापन।
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
छिबरामऊ। विधानसभा क्षेत्र छिबरामऊ में स्थित दिलू नगला 100 सैया अस्पताल में वर्तमान में डेंगू जैसी बीमारी अपने चरम पर है लेकिन सौ सैया अस्पताल में सीवीसी मशीन हमेशा की तरह और मौके पर खराब हो जाती है जिसको तत्काल प्रभाव से ठीक कराई जाए बहुत समय से तैनात रहे नेत्र सर्जन डॉक्टर मनीष तिवारी का स्थानांतर कर दिया गया है जिससे क्षेत्र के नेत्र रोगियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा ।गरीब किसानों मजदूरों को नेत्र संबंधी समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए नेत्र सर्जन द्वारा उचित संसाधनों से उपचार किया गया क्षेत्रीय लोगों की मांग है उनका स्थानांतरण स्थगित किए जाएं या अन्य किसी नेत्र सर्जन की जल्द से जल्द तैनाती की जाए वर्तमान समय में 100 सैया अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं क्योंकि यहां पर कोई भी रेडियोलॉजिस्ट तैनात नहीं जिसकी तैनाती अति शीघ्र की जाए। ब अस्पताल में एक ब्लड बैंक की व्यवस्था की जाए डिजिटल एक्स-रे की व्यवस्था की जाए अस्पताल में लगातार डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है अस्पताल में जल्द से जल्द अन्य डॉक्टरों की तैनाती की जाए और किसान संगठन के पदाधिकारियों ने विधायिका अर्चना पांडेय को ज्ञापन सौप कर समस्याओं का निस्तारण जल्द किये जाने की अपील की।और संघठन के पदाधिकारी ने बताया समस्याओं का समाधान जल्द ना किया गया तो भारतीय किसान यूनियन किसान स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन ब धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।जिसमें गणेश दुबे ज़िला प्रभारी,आनन्द राजपूत मंडल प्रभारी, सुखदेव चर्तुवेदी,अजय कश्यप, नवाजिश अंसारी, जीतू शर्मा, अमित दुबे, सचिन दीक्षित, रजत तिवारी, अमन मिश्रा, हरिओम दुबे, राहुल ठाकुर, शनि कुमार आदि किसान मौजूद रहें।


















