भाजपा से संविधान का खतरा-पूर्व मुख्यमंत्री
भाजपा से संविधान का खतरा-पूर्व मुख्यमंत्री
-घर घर जाकर बताए सपा द्वारा कराए गए विकास कार्य
अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज–

कन्नौज के हसेरन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से सविधान को खतरा है सपा मुखिया ने कहा कि समुद्र मंथन एक बार हुआ था अब सविधान को लेकर मंथन हो रहा है।भाजपा के लोग जान के पीछे पड़े है।

उन्होंने कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि भाजपा के फैसले से जान को भी खतरा और वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से भी भाजपा ने खूब वसूली की है।अब अगर दोबारा इनकी सरकार बनी तो पैकेट में सिर्फ एक बिस्किट मिलेगा और किसानों को पाउच में यूरिया। सरकार हर तरह से फेल है आज तक 10 परीक्षाओ के पेपर लीक हो चुके।केंद्र सरकार हर एक चीज प्रिवेट कंपनियों को सौप रही है। लाखो की संख्या में सरकारी नोकरी खाली पड़ी है जिनकी भर्ती नही हो रही है ऐसा करके आरक्षण से से दूर दूर रखा जा रहा है महंगाई के चक्कर में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप देश की 90% आबादी जो शोषित है,पीड़ित है,जिनका हक मारा जा रहा है।श्रेदय नेताजी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाजवाद और लोगो की रक्षा के नाम राष्ट्र को समर्पित कर दिया। कन्नौज में हमारी सरकार ने जितना विकास कार्य कराया उतना ही दिख रहा आज कन्नौज विकास से कोसो दूर है ।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा हम सरकार में आये तो किसानों का कर्जा माफ होगा,कन्नौज के विकास को हम निरंतर आगे बढायाएगें। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, राममनोहर लोहिया एवं नेताजी के आदर्शों पर चलते हुए समाजवाद की सोच को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।कन्नौज के जन जन के न्याय की लड़ाई हो य फिर समुचित विकास के मार्ग पर कन्नौज को गति के साथ आगे बढ़ाना हो,समाजवादी पार्टी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। हर पीड़ित ,दलित,वंचित,शोषित, जरूरतमंद के अधिकार के लिए,बराबरी के लिए,समाजवादी समाज के लिए सदैव कार्य करती रहेगी। उन्होंने अपने कार्यकाल में कन्नौज में कराए गए विकास कार्यों से जनता को अवगत कराया।
हमने नहीं लगवाई भाजपा की वैक्सीन-अखिलेश
कन्नौज
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि हमने भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवाई अब जब मृत्यु हो रही हैं तो लोग उसे कंपनी का वैक्सीन प्रमाण पत्र देख कर डर रहे हैं ऐसे लोग किसी कीमत पर भाजपा को वोट नहीं करेंगे केंद्र सरकार ने वैक्सीन में खूब मलाई खाई है। सपा मुखिया ने कहा कि वैक्सीन से युवाओं की मौतें हो रही हैं केंद्र सरकार को ऐसे लोगों को मुआवजा देना चाहिए।


















