काशीपुर-उत्तराखण्ड़

भाजपा को उखाड़ फेंक दे कार्यकर्ता : अलका पाल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बाजपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आवाहन एवं प्रदेशध्यक्ष ज्योति रोतेला के निर्देश पर बाजपुर विधानसभा में ब्लॉक एवं नगर महिला कांग्रेस के तत्वाधान में नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। नारी न्याय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में यहां पहुंची बाजपुर विधानसभा की प्रभारी पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी बचाओ_ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार आज मणिपुर की घटना, बहन अंकिता भंडारी हत्याकांड और जंतर_ मंतर पर यौन उत्पीड़न की शिकार बैठने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानो सहित तमाम विषयों पर खामोश रहती है। शर्म का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री मणिपुर की घटना पर लोकसभा में दो शब्द तक नहीं बोल पाते जो की अफसोस का विषय है। अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिला हिंसा, महिला उत्पीड़न और महिला शोषण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाली भाजपा सरकार आज उत्तराखंड में पूरी तरह से फैलियर साबित हो गई है। देश में खनन माफियाओं और तस्करों ने तांडव मचा रखा है। जिन नदियों के नाम को पूरे देश में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, उन नदियों के सीने पर आज इस सरकार में खुलेआम चीर हरण हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के लिए जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का समय है, भाजपा की उल्टी गिनती लोकसभा चुनाव 2024 से आरंभ हो चुकी है। उत्तराखंड की नारी शक्ति लोकसभा चुनाव में अपने अपमान का बदला लेगी। सम्मेलन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी.के.जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा,कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की विधानसभा अध्यक्ष पार्वती देवी, भूपेंद्र कौर बेदी,शारदा,रखी, विमला, विद्या,संतोष,माया देवी,जानकी,कमलेश, रेखा,शांति देवी, राधा,जमुना,सुमन, रूपवती आदि बडी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इससे पूर्व सम्मेलन में पहुंचने पर अलका पाल का कार्यकताओ ने जोरदार स्वागत किया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button