बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश

भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बिजनौर अफजलगढ़ आईरा न्यूज़ नेटवर्क विकास अग्रवाल

अफजलगढ़। शुगर मिल गेट पर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा है। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण भाकियू की मांगों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। धरने में पहुंचे पूर्व वाइस चेयरमैन अनील राठी शामिल हुए। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाकियू किसानों के सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। वार्ता में किसानों और चीनी मिलों के अफसरों के बीच कोई समाधान नहीं निकला पाया था। अगर किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो किसान अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए तैयार रहे। धरने को आज पांचवां दिन हो चुका है किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं करवाया है। मिल प्रशासन अगर गांव जाफराबाद के किसानों का गन्ना नहीं लेना चाहता हैं तो इन्हें फ्री कर दे। अगर सेंटर नहीं बनवाया गया तो किसानों को नादेही मिल में गन्ना डालने के लिए फ्री किये जाने की बात कही। वही ब्लाक अध्यक्ष मदन सिंह राणा ने कहा कि किसानों का आज धरने पर बैठे हुए पांचवां दिन लगातार चल रहा है। शासन प्रशासन के द्वारा किसानों को गुमराह किया जा रहा है दो तीन दिन में समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तो हमें वही छोड़ रखा है और किसानों को गुमराह किया जा रहा है। किसान अब लखनऊ में होने जा रही पंचायत में भाग लेने के लिए जा रहे है। वहां से आने के बाद शुगर मिल का मेन गेट भी बंद कर सीज करने का काम किया जाएगा जो किसान करना नहीं चाह रहा है वह मिल प्रशासन किसानों से काम करवाना चाह रहे हैं किसानों की लड़ाई हमेशा मरते दम तक लड़ी जाएगी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसी भी जनप्रतिनिधि का विरोध नहीं किया है। अगर कोई जनप्रतिनिधि गांव जाफराबाद में सेंटर को लगवा दे तो भाकियू उसका स्वागत करेंगे अगर किसानों के खिलाफ कोई बोलेगा तो उसका विरोध किया जाएगा। जब तक उनकी मांगों का निदान नहीं किया जाएगा तब तक यह धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि 27 नवंबर तक मांगों के निदान न होने पर 28 नवंबर को शुगर मिल अफजलगढ़ के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे पर ट्रैक्टरों व ट्रॉलियों से चक्का जाम करेंगे। उन्होंने किसानों से 28 नवंबर के दिन ज्यादा संख्या में पहुंचकर जाम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मदन सिंह राणा, विजेंद्र सिंह, प्रदीप चौधरी, कुलदीप चौधरी,अमर सिंह,बलराम सिंह चौधरी,नरपत सिंह, चौधरी महराज सिंह, चौधरी बलवीर सिंह, संजीव कुमार,राम कुंवर तथा विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button