उत्तरप्रदेशखबरों की खबरनजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

नजीबाबाद-राजेश कुमार सिंघल

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का महाकाल भक्त मंडल द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

नजीबाबाद। महाकाल भक्त मंडल द्वारा भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया, तथा संस्था के सदस्यों द्वारा भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं और राह चलते लोगों को रोका व सेवा भावना से प्रेम के साथ उन्हें शरबत का गिलास पिलाकर स्वयं को धन्य किया। गर्मी में ठंडा शरबत पीकर श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। शर्बत वितरण के दौरान संगठन की ओर से स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान रखा गया। कचरा उठाकर कूडे़दान में डाला गया। इस अवसर पर पंडित चेतन शर्मा, सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, आदित्य अग्रवाल, प्रदीप कुमार, मुकुल शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, सागर कुमार, शानू प्रजापति, ऋषभ प्रजापति, रोहित अग्रवाल, दिनेश प्रजापति, विपिन कश्यप, रजत महिंद्रा, राजा माहेश्वरी, प्रदीप अग्रवाल, तरुण प्रजापति, अंकित, निशांत शर्मा, हरिओम भारद्वाज, विशाल राजपूत, रजत अग्रवाल आदि लोग रहे।
जनपद बिजनौर नजीबाबाद आईरा वार्ता विवेक अग्रवाल

0% LikesVS
100% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button