क्षेत्रीय भाषाओँ का प्रचार प्रसार हिंदी के लिए संजीवनी : सुस्मित
बरेली-राजेश कुमार सिंघल

क्षेत्रीय भाषाओँ का प्रचार प्रसार हिंदी के लिए संजीवनी : सुस्मित
बरेली : राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तत्वाधान में भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) के क्षेत्रीय कार्यालय, बरेली द्वारा “ राजभाषा हिंदी “ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ | इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय बरेली के निदेशक श्री सुस्मित ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया | अपने उद्बोधन में उन्होंने राजभाषा के रूप में हिंदी की वर्तमान स्थिति एवं भावी दिशा पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यालयी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग की बात पर जोर दिया | कार्यक्रम में वक्ता के रूप में आमंत्रित श्री प्रभाकर मिश्रा, राजभाषा अधिकारी, मंडल कार्यालय, पूर्वोत्तर रेलवे एवं श्रीमती मीता गुप्ता, प्रवक्ता, हिंदी, केन्द्रीय विद्यालय, पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर बरेली ने राजभाषा के रूप में हिंदी की प्रगति, दशा एवं बहुआयामी प्रयोग पर परिचर्चा की जिसमें राजभाषा नियम एवं अधिनियम के विभिन्न सोपानों और कम्प्यूटरीकरण के इस दौर में हिन्दी के नये आयामों सहित भिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला | श्रीमती गुप्ता ने प्रशासनिक हिंदी का विकास एवं हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन पर व्याख्यान देते हुए भावी समय में हिंदी की महती भूमिका पर चर्चा की | कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी एवं कार्यालयाध्यक्ष श्री राम दयाल ने आमंत्रित वक्ता और समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सार्थक सहभागिता के लिए आभार प्रकट किया |
बरेली
आईरा वार्ता राजेश सिंघल




























