बूढ़ी माँ के हत्यारे को पुलिस ने दबोचा

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नूरपुर से रिपोटर विकास सिंह
नूरपुर। एक नशेडी युवक ने अपनी सगी बूढ़ी माँ को पीट-पीटकर जान से मार डाला ओर फरार हो गया।पुलिस ने दो दिन बाद हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर जैल भेज दिया।थाना क्षेत्र के ग्राम राजा का ताजपुर के मोहल्ला धर्मशाला निवासी वृद्ध ऑमवती देवी पत्नी ॠषिपाल सिंह के चार पुत्र है।सोमपाल,दिग्विजय सिंह,पुत्री सीमा व सोमवीर है।छोटा पुत्र सोमवीर आए शराब पीकर घर मे बच्चो व अपनी माता के साथ मारपीट करता था।बीते दिन वह शराब के नशे मे आया ओर अपनी पत्नी व माँ को बुरी तरह पीट-पीटकर घायल कर दिया।ओर फरार हो गया।परिजन वृद्धा को निजी अस्पताल ले गए जहाँ उसने दम तोङ दिया।मोके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बुधवार को पुलिस ने आरोपित पुत्र सोमवीर को रवाना शिकारपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।वह संबंधित धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत कर जैल भेज दिया।


















