बैंगलूरु-कर्नाटकब्रेकिंग न्यूज़

बीजेपी का विरोध ही अब बिहार के भविष्य के लिए बेहतर होगा-वरिष्ठ समाजसेवी ज्योति झा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बीजेपी का विरोध ही अब बिहार के भविष्य के लिए बेहतर होगा-वरिष्ठ समाजसेवी ज्योति झा

ज्योति झा का फूटा गुस्सा बीजेपी को बताया, बिहार के साथ धोखा

बेंगलुरू – वरिष्ठ समाजसेवी ज्योति झा ने पूर्णिया मक्का रिसर्च सेंटर के बेगूसराय से बेंगलुरु चले जाने को लेकर सोशल मीडिया पर बीजेपी पार्टी व उसके नेताओ के प्रति अपना रोष व्यक्त किया है, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और बिहार के नेताओं पर जमकर नाराजगी जताई है। ज्योति झा ने सोशल मीडिया फसबूक पर लिखा कि बिहार के साथ फिर से धोखा किया गया है और यह सब उस समय हुआ जब बिहार ने आँखे बंद करके बीजेपी को समर्थन दिया था। उन्होंने खासकर बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब बेगूसराय उनका क्षेत्र है तो उनको इसका विरोध करना चाहिए था मगर उनकी तरफ से कोई भी कदम नहीं उठाया गया ज्योति झा ने फेसबुक पर लिखा, “Giriraj Singh जी आप तो किसी करम के नहीं हैं, सिर्फ नौटंकीबाजी करते हैं। बिहार को हिंदू-मुस्लिम से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, बल्कि इसका नुकसान तो सिर्फ बिहार को होगा। बीजेपी का विरोध ही अब बिहार के भविष्य के लिए बेहतर होगा, वरना ये लोग लगातार बिहार को ठगते रहेंगे।” उन्होंने बीजेपी के अन्य नेताओं, जैसे शिवराज सिंह चौहान और दिलीप जायसवाल, पर भी कटाक्ष करते हुए लिखा कि ऐसे नेताओं से तो कोई फायदा नहीं है। ज्योति झा सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक और निर्भीक राय के लिए जानी जाती हैं, और वह अपने इलाके मिथिलांचल और सीमांचल के विकास को लेकर हमेशा मुखर रहती हैं। उनका कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं होता, बल्कि वह हमेशा मातृभूमि के प्रति अपनी गहरी प्रेम भावना और निष्ठा से प्रेरित होकर प्रतिक्रिया देती हैं। यह खबर ज्योति झा के नाम से समाज में उनकी आक्रोशपूर्ण और राष्ट्रप्रेम से भरपूर प्रतिक्रियाओं को उजागर करती है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button