वाराणसी/उत्तरप्रदेश

बीएचयू के IMS गोदाम में लगी आग :- पास में क्लास चल रही थी, छात्रों को बाहर निकाला गया; 2 घंटे में पाया काबू

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आईएमएस परिसर में शनिवार को एक गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तार में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जिस स्थान पर आग लगी, उसके पास ही छात्रों की क्लास चल रही थी, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी छात्रों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह गोदाम प्राइवेट कंपनी अनील इंटरप्राइजेज का बताया जा रहा है, जहां अस्पताल के कायाकल्प से संबंधित सामान रखा हुआ था। जानकारी के अनुसार करीब 11 बजे गोदाम में आग लगी। बताया जा रहा है कि गोदाम के सामने कूड़े में आग लगाई गई थी, जिसकी लपटें फैलते हुए धीरे-धीरे गोदाम तक पहुंच गईं और आग ने विकराल रूप ले लिया।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार गोदाम के अंदर रंग-रोगन से जुड़ा सामान रखा हुआ था, साथ ही दो से तीन सिलेंडर भी मौजूद थे, जिससे आग लगने के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही करीब 10 मिनट के अंदर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

बिजली काटकर शुरू किया गया बचाव

विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत पूरे इलाके की बिजली कटवाई और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आईएमएस के डायरेक्टर भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ मिलकर सामान बाहर निकलवाया।

डायरेक्टर ने बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ सिद्धांत दर्शन के पीछे गोदाम में आग लगी थी। उन्होंने कहा कि घटना में केवल सामान को नुकसान हुआ है, कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button