उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

बिजनोर नगर पालिका परिषद के स्वछता अभियान की पोल खोलता वार्ड नम्बर-13- फ़तेहपुर नोआबाद उर्फ बक्शीवाला!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देश तभी साफ होगा जब स्वछता मे सबका हाथ होगा के नारे को मुंह चिढ़ाता बक्शीवाला का वार्ड नंबर 13

बक्शीवाला मे नालियों की साफ – सफाई ना होने पर डीएम से गई शिकायत

बिजनौर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 13 फतेहपुर नौआबाद उर्फ़ बक्शीवाला मे नगर पालिका की लापरवाही से बड़ी बिमारी फैलने की दहशत से नागरिको का फूटा गुस्सा।
आपको बता दे की नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा बक्शीवाला मोहल्ला वार्ड नंबर 13 लावारिश समझ लिया गया है कोई भी नगर पालिका का कर्मचारी वार्ड नंबर 13 मे साफ सफाई करने नही आता जिसके कारण नाली का गन्दा पानी सड़को पर आ चुका है। जिससे डेंगू, मलेरिया , व तमाम बिमारी अपना पेर पसार सकती है स्कूली बच्चे गंदे नाली के पानी मे निकलने के मज़बूर है। लेकिन नगर पालिका मे मोहल्ले वासियो द्वारा कई बार शिकायत करने पर सफाई कर्मचारी सुध लेने को तैयार नही है। इसको को देखते हुए मंगलवार को वार्ड नंबर 13 बक्शीवाला के दर्जनों ने इसका विरोध प्रदर्शन करते हुए एक शिकायती पत्र जिला अधिकारी महोदय को दिया है। दिए गए शिकायती पत्र मे मोहल्ले को लोगो ने बताया है की नालियों की सफाई ना होने के कारण गन्दा पानी सड़को पर उतर चुका है। नालियों मे कीचड़ अड़ी पड़ी है। जिससे पानी उबल रहा है और बदबू आरही है। लेकिन कई बार अधिशासी अधिकारी को भी इस परेशानी से अवगत करा दिया गया है लेकिन नगर पालिका के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के सिर पर जु नही चल रही है। फिलहाल गुस्साए मोहल्ले के लोगो ने एक शिकायती पत्र जिला अधिकारी को देकर कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान गुड्डू पूर्व प्रधान, नईमा, समीर ,फैज़ान खान पत्रकार, शाहरुख एडवोकेट , मोहम्मद दिलावर ,हकीम सरफराज,जुनैद, तालिब , अजहर , फुरकान , शारिक रिसालत व मोहल्ले के दर्जनों लोगो ने शिकायत की है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button